बगहा, जनवरी 16 -- रामनगर। मारवाड़ी विवाह भवन के प्रांगण में गुरुवार की देर शाम श्याम बाबू सेवा समिति के तत्वावधान में मकरसंक्रांति पर खाटू श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का भव्य दरबार सजाया गया, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद ज्योत दरबार सजाया गया। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें मुजफ्फरपुर से आए कलाकार मनमोहन सोनी व राजीव सोनी तथा नेपाल के बीरगंज से रिया व रिशू ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। स्थानीय कलाकारों ने भी अपने भजनों से समां बांध दिया। भजन कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा और मौजूद भक्त झूम उठे।कार्यक्रम में केन्द्रीय कोयला व खान राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दूबे, रामनगर विधायक नंद किशोर राम, बगहा विधायक राम सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। सभी ने श्याम बाबा के चरणों में घी अर्पित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.