रामनगर में कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो घायल
हल्द्वानी, अप्रैल 19 -- रामनगर। काशीपुर-रामनगर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार ठाकुरद्वारा निवासी अफजल और विवेक बाइक पर सवार होकर रामनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रामनगर से काशीपुर की ओर जा रही कार उन्हें टक्कर मार दी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां विवेक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.