हल्द्वानी, जून 21 -- रामनगर, संवाददाता। रामनगर के ग्राम पीरुमदारा क्षेत्र में शनिवार देर रात घर से पैदल ड्यूटी पर जा रहे एक व्यक्ति को सड़क पार करने के दौरान अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। ग्राम पीरूमदारा बद्री बिहार निवासी सौरभ राणा ने बताया कि उसका बड़ा भाई 44 वर्षीय सागर राणा पुत्र त्रिलोक सिंह राणा शनिवार की रात गांव में ही स्थित एक दुकान पर हर रोज की तरह घर से पैदल ड्यूटी के लिए जा रहा था। जब उसका भाई सड़क पार कर रहा था। इसी बीच एक अज्ञात कार चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके भाई को टक्कर मार दी, जिसमें उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पीरुमदारा पुलिस ...