रामनगर, मार्च 26 -- रामनगर। कांग्रेस पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने को गुरुवार को सांवल्दे पूर्वी में पूर्व प्रधान वेद प्रकाश के निवास पर बैठक की। वहीं सांवल्दे पश्चिम प्रथम की बैठक पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शाहिद हुसैन के निवास पर और द्वितीय की बैठक कांग्रेस नेता रमेश सिंह के निवास पर की गई। जिसमें बूथ कमेटी के विस्तार को लेकर चर्चा की। पूर्व विधायक रणजीत रावत ने आगामी विधानसभा चुनाव को बूथ कमेटी को मजबूत करने के लिए दिशा निर्देश दिए। अध्यक्षता कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...