रामनगर, अगस्त 31 -- रामनगर, संवाददाता। रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचकर शुद्धीकरण के मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कोतवाली में विरोध प्रदर्शन भी किया। सोमवार को हल्द्वानी के रामलीला मैदान के कथित शुद्धीकरण मामले में एफआईआर दर्ज करने को लेकर तहरीर सौंपी गई। पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि कुछ समय पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंचे थे। आरोप है कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भाजपा से जुड़े कुछ लोगों ने रामलीला मैदान का यह कहते हुए शुद्धीकरण किया कि कांग्रेस नेता के कार्यक्रम से मैदान अपवित्र हो गया है। यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में शुद्धिकरण मामले में देवप्रयाग थाने में दी कांग्रेसियों ने तहरीर आरोप है कि इस दौरान हवन भी ...