रामनगर, जनवरी 29 -- रामनगर, संवाददाता। करणी सेना ने यूजीसी की वापसी की मांग लेकर गुरुवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। करणी सेना ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी ग्रान्ट कमीशन के नाम से एक बिल तैयार किया गया है, जो पूरी तरह से सवर्ण विरोधी कानून है। सवर्ण जाति के छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। करणी सेना ने इस बिल को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी, प्रदेश महिला अध्यक्ष कल्पना वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष हिरदेश शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हरीश प्रकाश, प्रदेश मंत्री दीपू, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा शक्ति अंकित आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.