रामनगर में ओवरलोडेड गन्ना लदी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला
बगहा, फरवरी 16 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। नगर के सरयू सिंह चौक पर सोमवार की शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जब गन्ने से लदी एक ओवरलोडेड ट्रॉली अचानक सड़क पर पलट गई। घटना के समय चौक पर आवागमन सामान्य था। ट्रॉली के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी दो बाइकों पर गिर पड़ी, जिससे दोनों बाइक ट्रॉली के नीचे दब गईं। हालांकि गनीमत रही कि उस समय कोई व्यक्ति बाइकों के पास मौजूद नहीं था, वरना गंभीर हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रॉली पर गन्ना अत्यधिक मात्रा में लादा गया था। टूटे सड़क पर संतुलन बिगड़ते ही ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि ओवरलोडिंग के कारण ही यह हादसा हुआ। ट्रॉली पलटने से सड़क के एक लेन पर य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.