बरेली, मार्च 17 -- रामनगर/बरसेर। एसओजी ने मंगलवार को हरदासपुर कस्बे में छापा मारकर अवैध पेट्रोल पंप पकड़ा है। इस पेट्रोल पंप पर मशीनें लगाकर ड्रमों से तेज की बिक्री की जा रही थी। एक आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है, जबकि दूसरा फरार है। मौके से दो ड्रमों में 185 लीटर डीजल और 190 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ है। सिरौली थाना क्षेत्र के गांव हरदासपुर में तीन माह से बिना लाइसेंस खोले गए पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल बेचा जा रहा था। बताया जाता है कि मुजफ्फरनगर के ककरौली गांव निवासी चाचा-भतीजा यह गोरखधंधा चला रहे थे। उन्होंने हरदासपुर में जमीन किराये पर लेकर मशीनें लगा दी, लेकिन तेल ड्रमों से बेचा जा रहा था। मंगलवार को एसओजी टीम ने पेट्रोल पंप पर छापा मारकर एक आरोपी राजवीर को तेल बेचते दबोच लिया। मौके से दो ड्रम में 185 लीटर डीजल और 190 लीटर पेट्रो...