रामनगर, मार्च 10 -- रामनगर। ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने कहा कि प्रगतिशील सांस्कृतिक परिषद पैठपड़ाव रामनगर में आज युवा आकांशा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले युवाओं को भविष्य की राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए मंथन किया जाएगा। युवा साथी इस मंच पर अपनी राय व सुझाव भी दे सकते हैं। कार्यक्रम में आम युवाओं के साथ विभिन्न महाविद्यालयों के छात्रसंघ पदाधिकारी, पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी, छात्र नेता, राजनीति में सक्रिय युवा नेता और युवा पंचायत प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.