रामनगर, फरवरी 23 -- रामनगर। कोसी बैराज क्षेत्र में रविवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर सिंचाई नहर में जा गिरी। कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जसपुरिया लाइन निवासी 38 वर्षीय ईशांत अग्रवाल अपनी कार से बैराज की तरफ जा रहे थे। इसी बीच गति पर नियंत्रण खोने से कार सड़क किनारे बनी लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए पलटी खाकर नहर में जा गिरी। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि चालक को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर उपचार के लिए नगर के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.