रामनगर में अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त किया रामनगर में अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त किया
रामनगर, अप्रैल 10 -- रामनगर। नगर पालिका ने शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर सड़क पर रखे सामान को जब्त किया। पालिका प्रशासन ने गैस गोदाम रोड और ऊंट पड़ाव आदि जगहों पर अभियान चलाया। इस दौरान कई लोग सड़क किनारे व सिंचाई नहर पर सामान रखकर अतिक्रमण करते मिले। पालिका टीम ने सड़क किनारे रखे सामान को जब्त किया। अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अतिक्रमण करने वाले लोग सामान को जल्दबाजी में हटाते नजर आए। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने छह से अधिक लोगों का सामान जब्त किया। फोटो 11आरएमएन07पी-रामनगर पालिका अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त करते हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.