रामनगर, मार्च 21 -- रामनगर। ईद-उल-फितर का पर्व शांतिपूर्ण मनाया गया। शहर इमाम मुफ्ती गुलाम मुस्तफा नइमी ने शनिवार को सुबह 8:30 बजे हजारों की तादाद में ईदगाह में एकजुट होकर नमाज अदा की। वहीं बड़ी मस्जिद में मुफ्ती अकील अहमद ने आठ बजे ईद उल फितर की नमाज अदा कराई। हर तरफ खुशियों, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम दिया गया। नमाज के बाद उलेमाओं ने लोगों को इस्लाम की हिदायतों पर चलने और हुजूर-ए-पाक की सुन्नतों को अपनाने की सीख दी। गरीबों, यतीमों और जरूरतमंदों के लिए खास दुआ की गई। ईद की रौनक का असली नज़ारा नन्हे-मुन्ने बच्चों में देखने को मिला। नए कपड़ों में सजे बच्चों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी खुद मैदान में उतरे और पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। इस मौके पर जामा मस्जिद सदर शकील खान, ताईफ खान, एड. फैजुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.