मैनपुरी, फरवरी 3 -- नगर से रामनगर जाने वाला लगभग दस किलोमीटर लंबा मार्ग खस्ताहाल और गहरे गड्ढों से भरा हुआ है। जगह-जगह कंकड़, पत्थर और गड्ढों के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है, जिसको लेकर श्रद्धालुओं की आवाजाही इसी मार्ग से होती है। शिवभक्त फर्रुखाबाद के सिंगीरामपुर से गंगाजल भरकर कांवड़ लेकर रामनगर की ओर इसी रास्ते से पैदल गुजरते हैं। मार्ग की जर्जर हालत के चलते कई बार कांवड़िए गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से इस सड़क के निर्माण और दुरुस्तीकरण की मांग की जा रही है, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कई अधिकारियों और मंत्रियों को प्रार्थना पत्र दिए गए, परंतु केवल पीडब्ल्यूडी द्वारा कुछ स्थानों पर गड्ढे भरकर औपचारिकता निभा दी गई...