हल्द्वानी, मार्च 6 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मिनी स्टेडियम जिला स्तरीय ओपन महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजिन हुई। शुक्रवार को हुई प्रतियोगिता में रामनगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया, जबकि हल्द्वानी की टीम उपविजेता रही। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छह टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में रामनगर की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। हल्द्वानी स्टेडियम की टीम उपविजेता रही, जबकि तीसरा स्थान भी रामनगर की दूसरी टीम ने हासिल किया। मुख्य अतिथि उपनिदेशक खेल रशिका सिद्दीकी और जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. निर्मला पंत ने संयुक्त रूप से विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया।प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.