रामनगर, अप्रैल 30 -- रामनगर। पीएनजीपीजी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिए समाज कल्याण विभाग के प्रायोजित भारतीय प्रशासनिक सेवा (सिविल सर्विसेज) प्रारंभिक परीक्षा के त्रैमासिक पाठ्यक्रम का समापन हो गया। गुरुवार को केन्द्र प्रभारी डॉ.नरेश कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में कोचिंग कक्षाओं का संचालन एक जनवरी से किया जा रहा था। कोचिंग कक्षा के लिए पंजीकृत 50 छात्र छात्राओं को कुल 240 व्याख्यानों में बाह्य व आंतरिक रिसोर्स पर्सन की ओर से प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे ने किया। अतिथि रिसोर्स पर्सन कविता अग्रवाल रही। समापन पर कोचिंग स्टडी सेंटर की ओर से छात्र-छात्राओं को स्टडी मेटेरियल निशुल्क वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- वाणिज्य विभाग में नेट-जेआरएफ के लिए नि:शुल्...