रामनगर, अप्रैल 23 -- रामनगर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के रसायन विज्ञान विभागीय परिषद ने पोस्टर व पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने माइक्रोप्लास्टिक, एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस, फूड केमेस्ट्री, क्लाइमेट चेंज, वैक्सीन केमिस्ट्री व बैटरी टेक्नोलॉजी इत्यादि विषयों में पोस्टर और पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय सेम की जसप्रीत कौर एवं रुचि को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में निर्णायक डॉ. पवन टम्टा व डॉ. रागिनी गुप्ता रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे ने विद्यार्थियों को माइक्रो प्लास्टिक और पर्यावरण में इनके दुष्प्रभावों के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- शोध प्रगतियों का हुआ प्रस्तुत...