रामनगर, फरवरी 4 -- रामनगर। उच्च शिक्षा विभाग और भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु के समन्वय में बेंगलुरु में 28 दिसंबर से 12 जनवरी तक आयोजित 16 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीएनजी महाविद्यालय के चार प्राध्यापकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। बुधवार को प्राचार्य प्रो. एमसी पाण्डे ने बताया कि भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु ने महाविद्यालय के गणित विभाग के डॉ. प्रमोद जोशी व डॉ. पवन टम्टा को गणित विषय में बेस्ट प्रोजेक्ट अवार्ड, वनस्पति विज्ञान विभाग की डॉ. ऋचा पुनेठा को वनस्पति विज्ञान विषय में बेस्ट प्रोजेक्ट अवार्ड और रसायन विज्ञान विभाग की डॉ. रीमा प्रियदर्शी को रसायन विज्ञान विषय में बेस्ट प्रोजेक्ट अवार्ड से सम्मानित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...