रामनगर मंडी में लहसुन खरीदने जा रहे साइकिल सवार अधेड़ को ट्रेलर ने रौंदा, मौत
बाराबंकी, जून 18 -- सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। संवाददाता। बाराबंकी में बदोसरांय-रामनगर मार्ग पर गुरुवार की सुबह मरकामऊ के पास बेकाबू ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। वह साइकिल से लहसुन खरीदने के लिए रामनगर मंडी जा रहा था। घटना के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के मरकामऊ के पास बदोसरांय से रामनगर की तरफ सीमेंट लादकर जा रहे टेलर ने साइकिल सवार अधेड़ को रौंद दिया। जिससे साइकिल सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहंुचे आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान थाना टिकैत नगर क्षेत्र के ग्राम सेंवढ़ा निवासी मोहम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.