रामनगर, जुलाई 8 -- रामनगर। कृषि उत्पादन मंडी समिति में सेवा सप्ताह ई-दिवस के रूप में मनाया गया। बुधवार को मंडी समिति कार्यालय में सचिव सहील अहमद ने सर्वाधिक ई-नाम टोटल में भुगतान करने वाली फर्म मै. यामीन एंड संस के स्वामी मोहम्मद यामीन और कृषक शिव कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंडी सचिव सहील अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय कृषि बाजार में किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। इसलिए किसान ई-नाम पोटल के माध्यम से अपनी फसल बेचने में रूचि ले रहा है। इस अवसर पर मंडी निरीक्षक बच्चे लाल दुबे, ललित पंत, सोहन लाल, पुष्पा देवी, दीपा मनराल, आंचल कुमारी, गीता देवी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ramnagar News: रामनगर में मंडी परिसर में रोपे पौधे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...