रामनगर-बिसहिजन मार्ग खस्ताहाल, राहगीर परेशान
गंगापार, जून 3 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड क्षेत्र उरुवा के रामनगर (माता का धाम) से बिसहिजन मार्ग पर केवटहिया, मवैया, निबैया व बकचुंदा गांव के सामने तक सड़क बनते ही पुनः गड्डों में तब्दील होने लगी है। ऐसे में उक्त जर्जर मार्ग से आवागमन में राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बतादें कि उक्त मार्ग तरहार क्षेत्र से मिर्जापुर प्रयागराज से जुड़ा होने के कारण रात-दिन व्यस्त रहता है। उक्त मार्ग पर कई नर्सरी और परिषदीय विद्यालय हैं, जिसमें पढ़ने वालों नन्हे मुन्ने बच्चों को भी विद्यालय तक आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मार्ग का चार माह पूर्व जीर्णोद्धार किया गया था। लेकिन सड़क बने हुए दो माह भी नहीं बीता जगह-जगह से उखड़ने लगी है। ऐसे में आए दिन बाइक व साइकिल सवार राहगीर और स्कूली बच्चे गिरकर चुटहिल होते रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.