लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- क्षेत्र के ग्राम रामनगर बगहा में सोमवार को निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आंखों के मरीजों की जांच के साथ-साथ मोतियाबिंद के मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन भी किया जाएगा। शिविर के आयोजक एमएस खान ने बताया कि सोमवार को सुबह 9 बजे से 1 बजे तक संविलियन विद्यालय, रामनगर बगहा में शिविर लगेगा। इसमें सीतापुर आंख अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रहकर मरीजों की जांच करेगी। शिविर में मोतियाबिंद के अलावा पलक संबंधी बीमारियां,पलक का उल्टा या बाहर की ओर मुड़ना, पलक में गांठ, आंख का तिरछापन, नासूर, नखूना आदि रोगों की जांच की जाएगी। जिन मरीजों को ऑपरेशन की जरूरत होगी। उन्हें सीतापुर अस्पताल तक बस से निशुल्क ले जाया जाएगा और ऑपरेशन के बाद वापस कैंप स्थल तक पहुंचाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...