हल्द्वानी, अगस्त 31 -- हल्द्वानी। स्वर्गीय मोहम्मद जुबेर मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन रामनगर की खोर फुटबॉल क्लब ने यूथ फुटबॉल क्लब हल्द्वानी को 6-3 से हराकर जीत दर्ज की। काठगोदाम स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में दोनों टीमों के बीच शुरुआत से ही तेज और आक्रामक खेल देखने को मिला। मैच के दौरान मुख्य अतिथि जस गोविंद पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रतिनिधि साकेत चंद एवं लीला कांडपाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। रेफरी की भूमिका केतन भंडारी, सूरज गोस्वामी और मोहम्मद तालिब खान ने निभाई। भुवन तिवाड़ी,मनोज सांगुरी, शारद अग्रवाल, बंटू रहमान, विशाल नेगी, विजय बिष्ट, पान सिंह बिष्ट, कातिल, संजय बिष्ट, हिमांशु शाही, कुंदन बिष्ट, कंचन अनेरिया, किशन अनेरिया, मोहम्मद अमन, मिथिलेश जोशी, राजा राणा, सुनील ड...