भागलपुर, मार्च 26 -- समेली। रामनगर नरैहिया स्थित माँ कामा मंदिर परिसर में 72 घंटे तक चल रहे कीर्तन का गुरुवार की शाम राधा-कृष्ण प्रतिमा विसर्जन एवं कलश विसर्जन किया गया । गुरुवार शाम को कलश एवं प्रतिमा को लेकर कीर्तन स्थल से गाज़े-बाज़े के साथ एवं राधा नाम के जयकारों के साथ पुरे रामनगर नरैहिया गाँव का भर्मण किया गया । एवं प्रतिमा एवं कलश का सभी ग्रामवासियो ने नम आँखों से विदाई दी । इस अवसर पर हज़ारो की संख्या में श्रद्धालू उपस्थित थे ।चार दिनों तक पूरा गाँव भक्ति के रस में डूबा हुआ था । इसमें पुरैनी मंडली, तुर्की बंगाली मंडली,रंगाकोल, तपुआ, सिमरिया, एवं रामनगर नरैहिया मंडली ने मुख्य रूप से भाग लिया । इस आयोजन को सफल बनाने में सभी ग्रामवासीयों की सराहनीय भूमिका रही
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.