कटिहार, मार्च 24 -- समेली ,एक संवाददाता। रामनगर नरैहिया गांव में मां कामा मंदिर परिसर में 4 दिवसीय हरिनाम संकीर्तन क़ो लेकर 151 कन्याओ के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कामा मंदिर आयोजन स्थल से प्रारंभ होकर पूरे गाजे-बाज़े के साथ गांव का भ्रमण करते हुए, पुनः आयोजन स्थल आकर समाप्त हुई। महाप्रसाद शरबत आदि का भी वितरण किया गया। हरिनाम संकीर्तन की शुभारंभ हुआ। जिसमें कई मंडलियों ने भाग लिया है। इस अवसर पर हज़ारों की संख्या में भक्तजन उपस्थित थे। इस सभी कार्यकर्ता भी श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हुए थे। मौके पर कामा मंदिर क़ो भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिर प्रांगण में भव्य मेला का भी आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम क़ो सफल बनाने में सभी रामनगर नरैहिया ग्रामवासी लगे हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...