रामनगर-देहरादून के बीच रेल सेवा शुरू, किन स्टेशन पर रुकेगी और क्या हैं टाइमिंग?
वार्ता, जुलाई 18 -- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी के साथ ही रामनगर से देहरादून तक ट्रेन चलाने की लंबे समय से चली आ रही स्थानीय निवासियों की मांग पूरी हो गई। वैष्णव ने दिल्ली से, धामी ने देहरादून से वीडियो कांफ्रेंसिंग से और पौड़ी सांसद अनिल बलूनी, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत, स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने रामनगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर वैष्णव ने कुमाऊं और गढ़वाल को उत्तराखंड के मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि रामनगर देहरादून ट्रेन कुमाऊं गढ़वाल के लिए सेतु का काम करेगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के जरिए कुमाऊं के लोग अपने काम से देहरादून आ जा सकेंगे। अभी मुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.