भागलपुर, जून 14 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के गोबिंदपुर पंचायत के रामनगर दियारा में 15 जून से 23 जून तक भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी जोरशोर से की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि आयोजन को लेकर 15 जून को गाजे बाजे के साथ धूमधाम से कलशयात्रा निकाली जाएगी। तत्पश्चात भागवत कथा वाचन का शुभारंभ वृंदावन से पधारीं खुशी किशोरी करेंगी। ग्रामीणों ने बताया कि भागवत कथा वाचन संध्या 6 बजे से रात्रि के 10 बजे तक होगी। तथा प्रतिदिन कथा से जुड़ी आकर्षक झांकियां भी निकाली जाएगी। यह भी पढ़ें- रामनगर दुर्गा मंदिर परिसर में होगा श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...