रामनगर-तराड़ बस सेवा फिर से शुरू
अल्मोड़ा, जून 17 -- मुकेश सक्टा, सल्ट। ब्लॉक मे कुमाऊं आदर्श मोटर यातायात सहकारी समिति की ओर से रामनगर-शशीखाल-तराड़ बस सेवा को फिर से संचालित कर दिया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। लोग लंबे समय से बस सेवा के दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। समिति के सचिव सुन्दर सिंह ने बताया कि विगत दिनों स्थानीय टैक्सी चालकों के विरोध के चलते बस सेवा बंद हो गई थी। अब सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर सेवा को फिर से संचालित किया गया है। उन्होंने बताया कि बस प्रतिदिन सुबह चार बजे रामनगर से तराड़ के लिए रवाना होगी। इससे विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों आदि को सुविधा होगी। यह भी पढ़ें- रामनगर-तराड़ बस सेवा फिर से शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.