लखीसराय, जून 19 -- लखीसराय, हिप्र। अमहरा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में शुक्रवार को मामूली विवाद में युवक को गंभीर रूप से मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।पहचान रामनगर गांव निवासी अदालत राम के 31 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई। पीड़ित ने मारपीट का आरोप स्थानीय ग्रामीण पर लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही। फिलहाल इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। यह भी पढ़ें- मामूली विवाद में वृद्ध को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...