नई दिल्ली, मई 7 -- Samrat Cabinet Expansion: बिहार सरकार के मंत्री परिषद में बेतिया के रामनगर विधायक को लगभग 21 वर्षों के बाद जगह मिली हैं। रामनगर (सु) सीट से भाजपा की टिकट पर पहली बार चुनाव जीत कर विधायक बने नंदकिशोर राम को पार्टी ने इस बार मंत्री परिषद में शामिल करने का निर्णय लिया है। वह बगहा 1 प्रखंड के कोल्हुवा गांव के निवासी हैं। सम्राट सरकार के पहले विस्तार में नंद किशोर राम को मंत्री बनाया गया है। एनडीए ने महादलित वर्ग में अपनी पैठ को दुरुस्त करने और दलित हितैषी चेहरे को और मजबूत करने के मकसद से नंदकिशोर राम को मंत्री बनाया है। नंद किशोर राम ने अपनी स्कूली शिक्षा रामनगर स्थित हरिनगर उच्च विद्यालय से की। उन्होंने बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र से बीए ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की है। नंद किशोर राम 19...