बक्सर, अप्रैल 5 -- युवा के लिए ----- नावानगर, एक संवाददाता। प्रखंड के रामनगर गांव के खेल मैदान पर शनिवार की रात आरपीएल क्रिकेट क्लब द्वारा नाइट शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में क्षेत्र के कुल 16 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का उद्धघाटन द एमिटी स्कूल के निदेशक अमरेंद्र राजेश, सोनवर्षा बीडीसी अजय कुमार गुप्ता, मंटू पटेल, नन्द कुमार चौधरी व डॉ जितेंद्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आयोजित सभी टीमों का मैच रविवार की सुबह तक चला। मैच का फाइनल सोनवर्षा बनाम रामनगर के बीच खेला गया। जिसमें सोनवर्षा की टीम ने 15 रनों से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सोनवर्षा की टीम ने 6 ओवर में 58 रन का स्कोर बनाया। वही लक्ष्य का पीछा कर रही रामनगर की टीम 6 ओवर में 43 रन ही बना ...