शाहजहांपुर, मार्च 2 -- रामनगर कॉलोनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में रविवार सुबह रंग महोत्सव के तहत लड्डू गोपाल पालकी यात्रा निकाली गई। प्रातः 7 से 9 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मंदिर परिसर से पालकी यात्रा की शुरुआत हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने लड्डू गोपाल की पालकी को बारी-बारी से कंधा देकर यात्रा में सहभागिता की। विशेष फूलों की होली और गुलाल के साथ भक्तों ने उत्सव मनाया। भजन-कीर्तन के बीच मंदिर परिसर में श्रद्धालु झूमते नजर आए। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने व्यवस्थाएं संभालीं। कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। अंत में आरती के साथ आयोजन संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.