गोड्डा, फरवरी 27 -- गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के रामनगर के समीप हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल किशोरी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान धर्मेंद्र टुडू के रूप में हुई है, जो मोतिया ओपी थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव का निवासी बताया जाता है। वहीं घायल किशोरी बसंती सोरेन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दलदली गांव की रहने वाली है।प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र टुडू अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान रामनगर के समीप कोयले से लदे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक और पीछे बैठी किशोरी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल इलाज के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.