वाराणसी, फरवरी 7 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम प्रशासन ने रामनगर के रामपुर स्थित भवन संख्या 3/422 का पीला कार्ड निरस्त कर दिया है। वर्ष 2025 में संतोष कुमार के नाम से भवन का दाखिल खारिज किया गया था। इस पर अंजुम खातून ने आपत्ति करते हुए शिकायत की थी। शिकायत की जांच के बाद नगर आयुक्त ने शु्क्रवार को तत्कालीन जोनल अधिकारी मनोज कुमार सिंह के फैसले को पलट दिया। यही नहीं जांचकर्ता तत्कालीन पूर्व अपर नगर आयुक्त सुभाष सिंह ने मनोज कुमार सिंह को मामले में दोषी मानते हुए उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की संस्तुति भी की थी। सुभाष सिंह के रिटायर होने के बाद जांच अपर नगर आयुक्त अमित कुमार को सौंपी गई थी। अमित कुमार ने भी अपनी रिपोर्ट में तत्कालीन जोनल अधिकारी को कटघरे में खड़ा किया था। यूं तो यह विवाद वर्ष 2017 से चल रहा है जब रामनगर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.