रामनगर, जून 13 -- रामनगर। भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून की पासिंग आउट परेड के साथ रामनगर के गंगोत्री विहार कनिया निवासी गजेंद्र सिंह बंगारी सेना में लेफ्टिनेंट अधिकारी बने हैं। गजेंद्र सिंह बंगारी के पिता बलवंत सिंह बंगारी भारतीय सेना में एक्स पैरा कमांडो रह चुके हैं। उनकी माता उमा देवी गृहिणी हैं। छोटे भाई विशाल सिंह बंगारी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उनके पिता ने बताया कि गजेंद्र की प्रारंभिक शिक्षा गार्डन वैली पब्लिक स्कूल गौजानी रामनगर से हुई। इसके बाद उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई आर्मी स्कूल हेमपुर गौशाला से पूरी की। स्नातक की डिग्री पीएनजीपीजी गवर्नमेंट पीजी कॉलेज रामनगर से हासिल की और बाद में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से एमसीए की पढ़ाई पूरी की। यह भी पढ़ें- भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने विवेक, खुशी की लहर उच्च शिक्षा प्राप्त करने...