रामनगर, जून 1 -- राजू वर्मा रामनगर। इंदिरा गांधी इंटर नेशनल स्टेडियम गौलापार में आयोजित 13वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रामनगर ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अकादमी के अंशु, आदित्य, हिमांशु, ऋतिक नौटियाल, हार्दिक खड़का, श्रेयश, कला रावत ने प्रतिभाग किया। अपने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। आदित्य ने स्वर्ण पदक, कला रावत ने रजत और अंशु ने कांस्य पदक जीता है। अकादमी के कोच नितेश शर्मा, समीर कुमार ने बताया कि खिलाड़ी बेहतर खेले हैं। यह भी पढ़ें- नेशनल ताइक्वांडों में अल्मोड़ा ने जीते 15 स्वर्ण यह भी पढ़ें- अथर्व व तेजस्वी ने जीता स्वर्ण पदक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...