रामनगर, जून 3 -- रामनगर। एक युवक अचानक कानिया नहर में गिर गया। दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू कर युवक को निकाला है। युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत ने बताया कि मंगलवार रात अनस नाम का एक युवक कानिया स्थित नहर के पास बैठा था। कुछ देर बाद युवक अचानक नहर में गिर गया। इससे लोगों ने युवक को निकालने का प्रयास किया, वह नहीं निकल पाया। बताया कि रेस्क्यू कर युवक को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया है। यह भी पढ़ें- परौर में डूबे युवक का शव 20 घंटे बाद मिला, मचा कोहराम यह भी पढ़ें- रामगंगा नदी में डूबे युवक का 20 घंटे बाद मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...