रामनगर, मार्च 17 -- रामनगर। पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर भेंट की और रामनगर की बदहाल सड़कों को सुधारने का आग्रह कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राकेश नैनवाल ने बताया कि ग्राम छोई मुख्य मार्ग से हनुमान धाम, नाथुपुर छोई तक जाने वाली सड़क काफी समय से खराब पड़ी है। इन क्षतिग्रस्त सड़कों पर कई हादसे हो चुके हैं और आगे भी सड़क हादसों का खतरा बना हुआ है। बताया कि ग्राम पाटकोट चौराहे से दक्षिणी पाटकोट तक सड़क निर्माण, नेशनल हाइवे 309 काशीपुर से हल्दुआ तक सड़क निर्माण किया जाए। इसके अलावा रामनगर के विद्युतीकरण से छूटे गांव सुंदरखाल, टेड़ा खत्ता, रिंगोडा खत्ता और आमडंडा खत्ता में बिजली उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.