रामनगर की महिला मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण
रामनगर, अक्टूबर 6 -- रामनगर। देहरादून में आयोजित खेल महाकुंभ की राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में रामनगर की चार महिला मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदक जीते हैं। अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रशिक्षक देवेंद्र चंद्र भट्ट ने बताया कि अंडर-14 बालिका वर्ग के 40 से 42 किलोग्राम भार वर्ग में आरिका, 21 से 25 वर्ष के 40 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में उर्मिला मनराल, 48 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में हिना मनराल व 54 से 57 किलोग्राम भार वर्ग में ज्योति गोस्वामी ने स्वर्ण पदक जीते। मंगलवार को रामनगर आने पर विजयी मुक्केबाजों का शानदार स्वागत किया गया। गिरिजा मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. निशांत पपनै, नंदन सिंह नेगी, जितेंद्र बिष्ट, प्रभात ध्यान, मयंक आर्य, संजय रावत, नवीन तिवारी आदि ने हौसला बढ़ाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.