हल्द्वानी, दिसम्बर 17 -- रामनगर। एमपी हिन्दू इंटर कॉलेज रामनगर की तीन बालिकाओं का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत 69वीं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने बताया कि इन बालिकाओं ने राज्यस्तर पर हल्द्वानी में प्रतिभाग किया था। कविता बिष्ट का चयन अंडर-14, वर्षिता बिष्ट और मीनाक्षी चौहान का चयन अंडर-17 में हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 18 से 22 दिसंबर 2025 रांची (झारखंड) में होगी। खेल अध्यापक प्रकाश रावत, प्रबंधक विनय जिन्दल, प्रधानाचार्य संजीव शर्मा ने शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...