रामनगर की चित्रा को लोकगीतों के प्रशिक्षण के लिए छात्रवृत्ति मिलेगी
नैनीताल, मई 28 -- नैनीताल। रामनगर निवासी बाल कलाकार चित्रा पाठक का चयन 'सांस्कृतिक प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना' के लिए हुआ है। केंद्रीय विद्यालय लैंसडाउन की 7वीं की छात्रा चित्रा अपनी गुरु और माता शिवांगी पाठक के मार्गदर्शन में संगीत की शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। डॉ. डीएनभट्ट ने बताया, चित्रा को यह छात्रवृत्ति उत्तराखंड के लोकगीतों को प्रशिक्षण के लिए मिली है। यह छात्रवृत्ति 18 वर्ष की आयु पूरी होने तक दी जाती है। चित्रा का चयन होने पर परिजनों , विद्यालय के शिक्षकों और संस्कृति कर्मियों ने खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.