रामनगर की कोसी में तैरता मिला युवक का शव
रामनगर, जुलाई 14 -- रामनगर। नए बाईपास पुल के समीप मंगलवार को कोसी नदी में एक अज्ञात युवक का शव पानी में उतराता हुआ मिला। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि कोसी नदी में एक युवक का शव मिलने से सूचना मिली। पुलिस टीम ने आस-पास के लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला और शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। चिकित्सकों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष आंकी गई है। बताया कि आस-पास की चौकियों और थानों में मृतक की फोटो भी भेजी गई है। मृतक की जेब से लालकुआं-रामनगर रेलवे के टिकट और तीन हजार रुपये मिले हैं। शिनाख्त के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.