चंदौली, मार्च 20 -- नियामताबाद, हिंदुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र फेज-एक स्थित बोरा निर्माण फैक्ट्री में गुरुवार की देर शाम करीब नौ बजे अचानक शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिकों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही मुगलसराय फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। वही फैक्ट्री में लगे अग्निशमन यंत्रों का भी उपयोग किया गया, लेकिन आग की लपटें इतनी भीषण थी कि उसपर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग से फैक्ट्री में रखे कच्चे माल, तैयार माल और मशीनों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि दूर से ...