इटावा औरैया, मार्च 24 -- शहर के रामनगर ओवरब्रिज पर सोमवार शाम करीब चार बजे एक महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसे समय रहते पुलिस ने बचा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए महिला को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा और उसके परिजनों के साथ घर भेज दिया। इस घटना से कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला किसी पारिवारिक विवाद के चलते मानसिक रूप से परेशान थी। महिला ने बताया कि उसने प्रेम विवाह किया था, लेकिन अब उसका पति उसे छोड़ने की धमकी दे रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता है। सोमवार को भी इसी विवाद के चलते महिला आक्रोश और तनाव में आकर रामनगर ओवरब्रिज पर पहुंच गई और आत्महत्या करने के इरादे से ऊपर चढ़ गई। ओवरब्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.