रामनगर ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार चार चक्का की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत
गोड्डा, मई 27 -- गोड्डा निज प्रतिनिधि । गोड्डा-पथरगामा मुख्य मार्ग स्थित रामनगर ओवरब्रिज के पास मंगलवार शाम तेज रफ्तार चार चक्का वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि बाद में पहुंची एम्बुलेंस भी महिला के ऊपर से गुजर गई, जिससे लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला सड़क पार कर शौचालय की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पथरगामा की ओर से तेज गति में आ रही चार चक्का वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग सहायता के लिए दौड़ पड़े。
मृतक महिला की पहचान मृतक महिला की पहचान करीब 65 वर्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.