रामनगर, जून 17 -- रामनगर। पीपीपी मोड से अस्पताल के हटने के बाद व्यवस्थाएं पटरी पर आने लगी है। कई दिनों से बंद चल रहे एक्स-रे मंगलवार से अस्पताल में होने लगे हैं। सीएसएस डॉ. वीके टम्टा ने मरीजों से अस्पताल में ही एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड समेत सभी प्रकार की जांचे कराने की अपील की है। सीएसएस डॉ. टम्टा ने बताया कि अस्पताल में अधिकांश स्टाफ व डॉक्टर की तैनाती हो चुकी है। कुछ डॉक्टरों की कमी है, तैनाती के आदेश हो चुके हैं। अब रोजाना 60 से अधिक एक्स-रे हो रहे हैं। कहा कि एक्स-रे के लिए मरीजों को बाहर जाने की जरूरत नहीं है। यह सुविधा अस्पताल में ही आसानी से मिल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.