हल्द्वानी, दिसम्बर 29 -- रामनगर। कुमाऊं स्वास्थ्य निदेशक डॉ. केके पांडेय ने सोमवार को रामनगर अस्पताल का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने अस्पताल में सिटी स्कैन को जल्द संचालित करने को कहा है। सोमवार को कुमाऊं स्वास्थ्य निदेशक, सीएमओ डॉ. हरीश पंत के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीपीपी मोड संचालक की ओर से अस्पताल को उपलब्ध कराए गए सामान आदि के बारे में जानकारी ली। सिटी स्कैन कक्ष, एक्स-रे कक्ष आदि का निरीक्षण किया। कहा कि सिटी स्कैन का लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मशीन की जांच कराकर इस सुविधा को जल्द लागू करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने मरीजों के उपचार व उनकी सुविधा की जांच की। सीएमओ ने बताया कि अधिकतर व्यवस्थाएं अस्पताल की बेहतर मिली है। इस मौके पर सीएमएस डॉ. वीके टम्टा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.