रामनगरी पहुंचा संत रविदास जन्मस्थली का पूजित कलश
लखनऊ, जुलाई 30 -- अयोध्या, संवाददाता। संत शिरोमणि रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर वाराणसी से लाया गया पूजित कलश गुरुवार की सुबह अयोध्या पहुंचा। रामनगरी के हनुमानकुंड स्थित रविदास मंदिर के गर्भगृह में इसे रख दिया गया। इससे पहले मंदिर के महंत अवधेश दास ने परम्परागत विधान से इसका पूजन किया। आगामी कार्यक्रमों के तहत इस पूजित कलश की महानगर के चारों मंडलों में शोभायात्रा निकाली जाएगी। जहां आयोजनों के माध्यम से आम जनता संत रविदास के जीवन और उनके समरसता के संदेश से जुड़ेगी। इससे पहले महानगर अभियान सह-संयोजक काशीराम रावत और दिनेश कन्नौजिया वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर पूजित कलश को लेकर अयोध्या पहुंचे। अयोध्या पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने पूजित कलश को नमन करते हुए संत रविदास के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। विधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.