अयोध्या, मार्च 29 -- अयोध्या, संवाददाता । रामनवमी के बाद अगला पर्व रामनगरी की 84 कोसी परिक्रमा का आ रहा है। इस परिक्रमा में भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु श्रद्धानुसार शामिल होंगे। विहिप के हनुमान मंडल सहित अन्य संस्थाओं के माध्यम से यह श्रद्धालु अलग-अलग जत्थों में चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के पर्व पर दो अप्रैल को अयोध्या से मखौड़ा धाम बस्ती के लिए प्रस्थान करेंगे। पुनः परिक्रमा स्थल पर रात्रि विश्राम के बाद सुबह परिक्रमा शुरू करेंगे। अलग-अलग जत्थों के श्रद्धालु एक दिन में अधिकतम 25-30 किमी की दूरी सुबह-शाम की दोनों पालियों में मिलाकर करते हैं। इस दौरान मध्याह्न व रात्रि विश्राम के लिए अलग-अलग पड़ाव तय है। यहां श्रद्धालुओं के भोजनादि का प्रबंध स्थानीय ग्रामवासियों की समितियों के द्वारा किया जाता है।विहिप सुप्रीमो अशोक सिंघल ने सनातन काल से ...