संवाददाता, मार्च 27 -- अयोध्या में विश्व हिन्दू परिषद के हनुमान मंडल के तत्वावधान में हजारों की संख्या में परिक्रमार्थी रामनगरी की 84 कोसी परिक्रमा करेंगे। यह परिक्रमा तीन अप्रैल को मखौड़ा धाम बस्ती से शुरू होगी। दो अप्रैल को परिक्रमार्थियों का जत्था कारसेवक पुरम से अपराह्न तीन बसों से रवाना होगा। यह जानकारी बुधवार को तीर्थ क्षेत्र कार्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए परिक्रमा प्रभारी सुरेंद्र सिंह व विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को परिक्रमा को विराम देने से पहले सभी परिक्रमार्थी रामकोट की परिक्रमा करते हुए सीताकुंड में दर्शन करेंगे। बताया गया कि 260 किमी की यह परिक्रमा अयोध्या व बस्ती-गोंडा सहित पांच जनपदों की सीमाओं का स्पर्श करती है। रास्ते में दो स्थानों पर परिक्रमार्थियों को सरयू नदी नाव से पार करनी ह...