हल्द्वानी, अप्रैल 21 -- रामनगर। क्षेत्र में मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम और लोगों के बीच तीखी झड़प दिखने को मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाया गया। रामनगर में प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। इस दौरान शहर के कई इलाकों में सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर रखे गए सामान को हटाया गया और बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया गया। अभियान के दौरान गैस गोदाम रोड और घास मंडी क्षेत्र में टीम कार्रवाई के लिए पहुंची। यहां कुछ अतिक्रमणकारियों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और स्थिति झड़प तक पहुंच गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर मामला शांत कराया और अतिक्रमण हटाया गया। संयुक्त अभियान में एसडीएम गोपाल स...